Read Time5
Minute, 17 Second
पेरिस: पैरालंपिक 2024 में भारत के खाते में दूसरा गोल्ड मेडल आ गया है। बैडमिंटन में नितेश कुमार ने भारत के लिए यह गोल्ड जीता। पुरुष सिंगल्स के एसएल3 कैटेगरी में 29 साल के नितेश ने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। 29 साल के भारतीय खिलाड़ी का यह पहला ओलंपिक मेडल है। इस पैरालंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल शूटिंग में अवनि लेखरा ने जीता था।
आखिरी गेम में कांटे की टक्कर
राजस्थान में जन्मे नितेश कुमार ने पहले गेम को आसानी से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी वह आगे चल रहा था। हालांकि फिर वापसी करते हुए बेथेल ने जीत हासिल की। इस तरह मुकाबला तीसरे गेम में पहुंचा। बेथेल को मैच पॉइंट भी मिला। हालांकि नितेश ने उन्हें सफल नहीं होने दिया और गेम को 23-21 से जीतकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया।
वर्ल्ड चैंपियनशिप का लिया बदला
नितेश कुमार को इसी साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ता था। वहां सेमीफाइनल में नितेश बेथेल से ही हार गए थे। लेकिन अब पैरालंपिक के फाइनल में बेथेल को हराकर नितेश ने अपना बदला पूरा किया। 2022 में 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में नितेश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। पिछले साल एशियन पैरा गेम्स में पुरुष डबल्स में उन्हें गोल्ड मिला था जबकि सिंगल्स में सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।
आखिरी गेम में कांटे की टक्कर
राजस्थान में जन्मे नितेश कुमार ने पहले गेम को आसानी से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी वह आगे चल रहा था। हालांकि फिर वापसी करते हुए बेथेल ने जीत हासिल की। इस तरह मुकाबला तीसरे गेम में पहुंचा। बेथेल को मैच पॉइंट भी मिला। हालांकि नितेश ने उन्हें सफल नहीं होने दिया और गेम को 23-21 से जीतकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया।वर्ल्ड चैंपियनशिप का लिया बदला
नितेश कुमार को इसी साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ता था। वहां सेमीफाइनल में नितेश बेथेल से ही हार गए थे। लेकिन अब पैरालंपिक के फाइनल में बेथेल को हराकर नितेश ने अपना बदला पूरा किया। 2022 में 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में नितेश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। पिछले साल एशियन पैरा गेम्स में पुरुष डबल्स में उन्हें गोल्ड मिला था जबकि सिंगल्स में सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।भारत के हुए कुल 9 मेडल
पेरिस पैरालंपिक में भारत के कुल 9 मेडल हो गए हैं। दो गोल्ड के अलावा भारतीय पैराएथलीट्स ने 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल पर भी कब्जा जमाया है। पैरालंपिक में भारत ने अपना बेस्ट प्रदर्शन तोक्यो 2020 में किया था। तब देश के आते में 5 गोल्ड के साथ ही 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज आए थे। इस बार उम्मीद कि जा रही है कि भारत तोक्यो से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 से ज्यादा मेडल पर कब्जा करेगा।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.